1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pushkar news in hindi

पुष्कर में जीआरपी के जवान ने मचाया उत्पात

Pushkar
जयपुर। राजस्थान के अजमेर जिले में पुष्कर के पंचकुंड रोड पर गुरुवार को जीआरपी के एक जवान ने जमकर उत्पात मचाया।
 
पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से उस पर काबू पाया। मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार जवान पूरी तरह पागल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कडेल निवासी जीआरपी का जवान विक्रम सिंह पुत्र उम्मेदसिंह पंचकुंड में बने साधु-संतों के कमरे में घुस गया और उसने साधु-संतों के आश्रम में उनके कमरों की जबरदस्ती तलाशी लेना शुरू कर दिया। जब साधु-संतों ने उसे रोका तो वह गाली-गलौज पर उतर आया। उसने संतों को धमकी देते हुए कहा कि मेरे पास कमरों की तलाशी का सर्च वॉरंट है। 
 
अपना रौब दिखाने के लिए वह बार-बार अपना जीआरपी का कार्ड भी बता रहा था। उसने कहा कि वह पुलिस लाइन से आया है और उसके पास आश्रमों के कमरों की तलाशी का सर्च वॉरंट है। जब साधु-संतों ने वॉरंट दिखाने को कहा तो वह आगबबूला हो गया और कहने लगा कि वह खुद ही सर्च बनाता है। इसके बाद उसने उत्पात मचाते हुए भगवान के कपड़े बाहर फेंक दिए और रेजगारी अपनी जेब में डाल ली। 
 
जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन वह काबू में नहीं आया और काफी देर तक जमकर उत्पात मचाता रहा। करीब 2 घंटे तक उत्पात मचाने के बाद आखिरकार लोगों की मदद से उसे काबू में लेकर पुलिस थाने लाया गया। (वार्ता) 
अगला लेख
केजरीवाल के साथ चपरासी जैसा सलूक करते हैं एलजी, संसद में उठा मामला