'आप' की लिस्ट आते ही पंजाब की राजनीति में भूचाल! 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, थामा बीजेपी का हाथ
Punjab Politics : पंजाब में विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी की पहली सूची जारी होने के बाद से पार्टी में बवाल मचा हुआ है। 2 दिन में 3 आप विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। तीनों बागी विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए।
आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। इसमें कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा का नाम नहीं था। इसके बाद तीनों ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
आप की पहली सूची में लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, तरण तारण से हरमीत सिंह संधू, मोगा से डॉ. अमन दीप कौर अरोरा और पटियाला से अजीत पाल सिंह कोहली को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी की पहली सूची में 4 महिलाओं के नाम शामिल है।

