1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Punjab CM's son Raninder Singh on ED's radar

ED के रडार पर पंजाब के CM के बेटे रनिंदर सिंह, FEMA मामले में समन जारी

ED
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री (CM) अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के बेटे रनिंदर सिंह को पूछताछ के लिए तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
सूत्रों के अनुसार रनिंदर सिंह को 27 अक्टूबर को जालंधर में एजेंसी के कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।
 
इस समन का संबंध विदेश में कथित रूप से अज्ञात संपत्ति होने के सिलसिले में विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम ( FEMA) के तहत ईडी द्वारा दर्ज मामले से है।
 
रनिंदर सिंह से 2016 में इस मामले में ईडी ने पूछताछ की थी और उनसे स्विटरजरलैंड में धन के कथित अंतरण और ब्रिटिश वर्जिन आईसलैंड में एक न्यास और कुछ सहायक संस्थाएं खोलने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया था।
 
विदेश में कथित रूप से संपत्तियां होने के मामले की पहले आयकर विभाग ने जांच की थी। रनिंदर सिंह ने किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी रनिंदर सिंह का बयान दर्ज करेगी। (भाषा)
अगला लेख
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 विकेट से हराया, पहली बार CSK लीग में 8 मैच हारी