सम्बंधित जानकारी
- डीजीपी दिलबाग सिंह बोले, आतंकवादी संगठन कश्मीर में अशांति फैलाने की फिराक में
- BJP से मुकाबले के लिए ममता ने दिया कोरग्रुप बनाने का प्रस्ताव
- पटनायक ने की स्मार्ट हेल्थ कार्ड की शुरुआत, 3.5 करोड़ लोग होंगे लाभान्वित
- राणे ने साधा उद्धव पर निशाना, कहा- मजबूर होकर वे सोनिया की बुलाई बैठक में हिस्सा ले रहे
- कश्मीर में BJP नेताओं की जान सांसत में, धमकियों के बाद करीब आधा दर्जन ने पार्टी छोड़ी
पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने जैश के 3 आतंकियों को किया ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के नागबेरान त्राल के वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। तीनों आतंकी कुख्यात आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े हैं।
