Fri, 24 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Priyanka Chopra Bollywood United Nations

प्रियंका ने लड़कियों के सशक्तीकरण पर जोर दिया

Priyanka Chopra
न्यूयॉर्क। बॉलीवुड की अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना दूत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लड़कियों के सशक्तीकरण पर जोर दिया है।
       
प्रियंका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स' के दौरान लड़कियों के सशक्तीकरण के बारे में बोला और तेजाब हमलों की शिकार महिलाओं की मदद मुहैया कराने के संबंध में काम कर रही एक महिला की तारीफ की।
        
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी वाली एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक लड़की द्वारा सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में बढ़ने को लेकर निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया गया है। 
 
प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा, संयुक्त राष्ट्र महासभा में मंगलवार को 'ग्लोबल गोल्स अवॉर्ड्स' में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह पुरस्कार लड़कियों द्वारा अपने जीवन को बदलने में निभाई गई भूमिका और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में की गई प्रगति को दर्शाते हैं। 
        
प्रियंका ने भारतीय युवती रिया शर्मा को लीडरशिप पुरस्कार प्रदान किया, जो तेजाब हमले से पीड़ित महिलाओं की मदद करती है और कहा कि उन्हें उन (रिया) पर गर्व है। रिया 'मेक लव नॉट स्कार्स' की संस्थापक हैं। 
 
प्रियंका ने कहा कि लड़कियों के सशक्तीकरण का महत्व विषय पर बोलना और वैश्विक नेताओं को संबोधित करना उनके लिए सम्मान की बात रही। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मुंबई में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश, 108 उड़ानें रद्द