1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. poor wood cutter becomes millionaire in one night

रातों रात बदली किस्मत, करोड़पति बन गया गरीब लकड़हारा

wood cutter
किशनगंज। बिहार के किशनगंज में एक गरीब लकड़हारा रातों-रात करोड़पति बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि लकड़हारा लतीफ और उसके बेटे उबेलुदल को 15 दिन पहले कहीं से गुप्त धन मिला, जिसकी वजह से वो अमीर हो गया। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उसने लॉटरी का टिकट खरीदा था जिसमें उसे 1 करोड़ रुपए जीते।
 
जब यह घटना SDM के पास पहुंची तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया तथा मामले की जांच के आदेश दिए। गांव वालों का कहना है कि इतने रुपये आने के पश्चात् लकड़हारा उबेदुल ने रिश्तेदारों को 7 मोटरसाइकिल भी गिफ्ट में दी थीं। नया ट्रैक्टर तथा कई बीघा जमीन खरीदी। इसके अतिरिक्त पक्के घर का निर्माण कराया।
 
वही ऐसा कहा जा रहा है कि बिहार में लॉटरी टिकट पर पाबंदी है, इसलिए उसने बंगाल से लॉटरी का टिकट क्रय किया था। पिता और पुत्र दोनों फरार है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
अगला लेख
गुड न्‍यूज... अब पोस्ट ऑफिस से भी ले सकेंगे ‘रिजर्वेशन का टिकट’