1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Policemen kidnapping in Pulwama

पुलवामा में आतंकियों ने किया पुलिसकर्मी का अपहरण, तलाश अभियान शुरू

Policemen kidnapping in Pulwama
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र से आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी का उसके घर से अपहरण कर लिया। सुरक्षाबलों ने अपहृत पुलिसकर्मी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) मुदासिर अहमद लोन का अपहरण आतंकवादियों ने शुक्रवार रात चैनात्तर स्थित उनके आवास से कर लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने अपहृत पुलिसकर्मी की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। (भाषा)
अगला लेख
बाढ़, भूस्खलन के बाद अब जापान पर तूफान का खतरा, चेतावनी जारी