1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. People celebrating Pakistan's victory arrested

'पाक प्रेम' पर एक्‍शन में योगी सरकार, दर्ज होगा देशद्रोह का केस

ICC T20 World Cup
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की हार और पाकिस्‍तान की जीत पर मनाए गए जश्‍न के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्शन में आ गई है। सरकार ने अब ऐसे लोगों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का फैसला लिया है।

खबरों के अनुसार, टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वाले लोगों पर उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई की है, जिसमें से 3 आगरा, 3 बरेली और लखनऊ में एक शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस सभी लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें भिड़ी थीं, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ​जिसके बाद कुछ लोगों ने पाकिस्तान की जीत की खुशी मनाई थी।
अगला लेख
विजिलेंस टीम ने समीर वानखेड़े से 4 घंटे तक की पूछताछ, दस्तावेज किए जब्त, केपी गोसावी को लेकर NCB ने दिया यह बयान