1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. peon used to spit in judges drinking water

चपरासी की शर्मनाक करतूत, महिला जज को थूक कर देता था पानी, वीडियो से हुआ खुलासा (वीडियो)

Peon
एक चपरासी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दफ्तर का यह चपरासी महिला जज को गिलास में थूककर पानी पीने के लिए देता था। यह वीडियो कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है। उसकी यह करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला अलीगढ़ का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जिले में तैनात न्यायिक अफसर पानी पीने के लिए अपनी वॉटर बोतल का प्रयोग करती थी। चपरासी वॉटर बोतल से ग्लास में पानी डालकर उन्हें पीने के लिए दिया करता था।

जब महिला जज को चपरासी की इस हरकत पर शक हुआ तो उसने चुपके से एक मोबाइल का कैमरा चालू कर रख दिया। चपरासी की यह हरकर मोबाइल कैमरे में देखकर दंग रह गई। खबरों के अनुसार चपरासी को सस्पेंड कर नोटिस भेजा गया है।  (फोटो और वीडियो सौजन्य : यूट्‍यूब)
अगला लेख
नीतीश ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा, क्या एनडीए से होंगे अलग?