सम्बंधित जानकारी
- फिल्मकार के विश्वनाथ का निधन, ‘कला तपस्वी’ के नाम से थे मशहूर
- उपेंद्र कुशवाहा का सवाल, नीतीश की राजद से 'डील' का क्या है सच?
- गुरुग्राम में कंझावला जैसा कांड, कार से बाइक को 3 किमी तक घसीटा, वायरल हुआ वीडियो
- सुधाकर अडबाले नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में विजयी
- Joshimath : जोशीमठ में एक हफ्ते से दरारों वाले भवनों की संख्या में नहीं हुई बढ़ोतरी
BSF ने पंजाब सीमा पर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन
अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुरुवार देर रात पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत में मादक पदार्थ लेकर घुस रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।
पंजाब के अमृतसर सेक्टर में रियर कक्कर सीमा चौकी के पास देर रात करीब ढाई बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया। आज सुबह तलाशी के दौरान यह ड्रोन बरामद किया गया।
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि ड्रोन शुक्रवार सुबह सीमा पर बाड़ और जीरो लाइन के बीच बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि ड्रोन से संदिग्ध हेरोइन का 3 किलोग्राम वजन का एक पैकेट मिला है।
