Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pakistan violates ceasefire in Keran sector

पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान शहीद

Keran sector
श्रीनगर। पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी का जरूरी और समुचित जवाब दिया जा रहा है।
 
पहले सेना के अधिकारी ने कहा था, 'पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। घटना में एक सैनिक घायल हुआ है।' घायल हुए जवान को गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से श्रीनगर स्थित अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। (भाषा)