Hanuman Chalisa
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Pakistan Violates Ceasefire Along LoC In Poonch

पाक ने संघर्ष विराम तोड़ा, भारत का करारा जवाब

Pakistan
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यहां बताया कि सुबह लगभग सवा दस बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने स्वचलित हथियारों और मोर्टारों से पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी इसका करारा जवाब दिया है और अंतिम समाचार आने तक जवाबी गोलीबारी जारी थी।
 
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने तीन सितंबर को नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के कृष्णा घाटी सेक्टर में गोलाबारी की थी। एक सितंबर को पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया था। 
 
पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से 28 अगस्त को राजौरी जिले के कुछ गांवों तथा अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में पांच भारतीय नागारिक घायल हो गए थे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सोने में बड़ी गिरावट, चांदी में स्थिरता