dharma sangrah
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold in Delhi Sarafa market

सोने में बड़ी गिरावट, चांदी में स्थिरता

Gold
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर बाद के कारोबार में पीली धातु के एक साल के शिखर से फिसल जाने के कारण शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गत दिवस की जबरदस्त तेजी खोते हुए 820 रुपए लुढ़ककर 30,530 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया, जबकि चांदी गत दिवस के 42 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इससे घरेलू बाजारों में भी इसमें 990 रुपए की तेजी रही थी। आज इसमें अधिकांश तेजी खोते हुए यह 820 रुपए टूट गया। 
 
बाद के कारोबार में विदेशों में सोने में गिरावट रही। अंतत: सोना हाजिर 0.95 डॉलर की गिरावट में 1,346.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.7 डॉलर की बढ़त के साथ 1,350 डॉलर के पार 1,351 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
 
सप्ताहांत पर लंदन में कारोबार के दौरान 18 डॉलर के पार निकलने वाली चांदी हाजिर भी अंतत: 0.14 डॉलर की गिरावट में 17.92 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
उड़ान भरते ही पक्षी से टकराया विमान, बाल-बाल बचे यात्री