मंगलवार, 22 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. P Mamta Banerjee weds AM socialism
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 11 जून 2021 (23:46 IST)

ममता बनर्जी का विवाह सोशलिज्म से, चौंक गए ना..!

अनोखा निमंत्रण कार्ड
कोयम्बटूर। तमिलनाडु में एक शादी के निमंत्रण ने काफी हलचल मचा दी है, जिसमें दुल्हन का नाम पी ममता बनर्जी और दूल्हे का नाम ए एम सोशलिज्म लिखा गया है। कई लोग शादी के इस निमंत्रण की प्रामाणिकता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
 
यह निमंत्रण पत्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के तमिल मुखपत्र जन शक्ति में सोमवार को प्रकाशित हुआ था, जिसके बाद से ही यह लोगों की चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। निमंत्रण पत्र में दूल्हे के बड़े भाइयों के रूप में एएम कम्युनिज्म और एएम लेनिनिज्म के नामों का भी उल्लेख किया गया है।
 
भाकपा सूत्रों ने कहा कि एएम सोशलिज्म पार्टी के सलेम सचिव ए. मोहन उर्फ स्टालिन मोहन का पुत्र है, जबकि दुलहन कांग्रेस के एक नेता की पौत्री है, जिन्होंने अपनी पोती का नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम पर रखा था।
 
पनमारथुपट्टी शहर के पार्षद मोहन ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी भविष्य की पीढ़ियां साम्यवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाएं। मोहन ने कहा कि उनके पोते का नाम मार्क्सिज्म है। मोहन ने कहा कि यदि परिवार में किसी लड़की का जन्म होता है तो उसका नाम क्यूबाइज्म रखा जाएगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप की वीजा नीतियों में अमेरिकी एजेंसियों ने किया बदलाव