शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. One more Pak boat found in Kutch
Written By
Last Modified: भुज , बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (14:44 IST)

कच्छ में एक और पाकिस्तानी नौका पकड़ाई

कच्छ में एक और पाकिस्तानी नौका पकड़ाई - One more Pak boat found in Kutch
भुज। गुजरात के कच्छ जिले में पाकिस्तानी सीमा के निकट सरक्रीक क्षेत्र से सीमा सुरक्षा बल के गश्ती दल ने एक पाकिस्तानी नौका तथा इस पर सवार नौ लोगों को पकड़ लिया है।
 
ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंपों पर भारतीय सेना के हमले (सर्जिकल स्ट्राइक) के बाद गुजरात में बढ़ाई गई तटीय चौकसी के बीच गत 2 अक्टूबर को तटरक्षक दल यानी कोस्टगार्ड ने भी पोरबंदर तट से दूर समुद्र में एक पाकिस्तानी नौका तथा इस पर सवार नौ लोगों को पकड़ा था।
 
बीएसएफ में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरक्रीक क्षेत्र के निकट आज सुबह इस पाकिस्तानी नौका को पकड़ा गया। नौका से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और इस पर मछली और इसे पकड़ने के उपकरण मिले हैं। एहतियात के तौर पर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
 
अधिकारी ने मौजूदा परिस्थितियों में पकड़े गए पाकिस्तानियों के जासूस होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया। मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
गुब्बारे और कबूतर पाक के मनोवैज्ञानिक अभियान का हिस्सा