1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Nuh violence : congress MLA Mamman Khan arrested

नूंह हिंसा : कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार

Nuh violence
Nuh Violence news : हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस विधायक मामन खान को नूंह हिंसा मामले में राजस्थान से गिरफ्तार किया है। सांप्रदायिक झड़पों के बाद दर्ज की गई FIR में मामन खान आरोपी था। उसे गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
 
फिरोजपुर झिरका के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और मामले की जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच दल) के प्रमुख सतीश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की।
 
नूंह से वरिष्ठ कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने भी खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता ने कहा कि पुलिस ने हमें जानकारी दी है कि मामन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
हरियाणा सरकार ने उच्च न्यायालय को बताया था कि नूंह हिंसा के बाद दर्ज प्राथमिकी में खान को आरोपी बनाया गया था, साथ ही दावा किया गया था कि पुलिस के पास आरोपों को साबित करने के लिए फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत हैं।
 
उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व वाले जलाभिषेक यात्रा पर भीड़ ने हमला किया था। हमले के दौरान छह लोगों की मौत हो गई थी, इनमें से अधिकतर पर जलाभिषेक यात्रा के दौरान हमला हुआ था। गुरुग्राम से सटे एक मस्जिद पर हुए हमले में एक मौलवी की मौत हो गई थी।
 
अगला लेख
मणिपुर हिंसा: 4 महीने में दंगाइयों ने जलाए 4786 घर, 175 लोगों की मौत