सम्बंधित जानकारी
- हरियाणा हिंसा की जांच करेगी SIT, मोनू मानेसर की भूमिका की जांच
- Haryana Violence : जानिए कौन है मोनू मानेसर, जिसका नाम नूंह हिंसा में आया
- हिंसा की आग में जल उठा हरियाणा, कई शहरों में धारा 144 लागू, स्कूल भी बंद, 2 पुलिसकर्मियों की मौत
- Haryana : नूंह-सोहना में बवाल, 2 समुदायों में झड़प, पत्थरबाजी के साथ चलीं गोलियां, 1 होमगार्ड की मौत, धारा 144 लागू
- पाकिस्तान PoK खाली करेगा तभी होगी बातचीत, जयशंकर की खरी-खरी
Monu Manesar : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया नूंह हिंसा का आरोपी मोनू मानेसर, जुनैद-नासिर हत्याकांड के बाद से था फरार
Monu Manesar Arrested : हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा का आरोपी मोनू मानेसर को पुलिस हिरासत में लिया है। मीडिया खबरों के मुताबिक मानेसर को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह मार्केट से जा रहा था। मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।मीडिया खबरों के मुताबिक मानेसर को नूंह कोर्ट में पेश किया गया है। खबरों के अनुसार मोनू मानेसर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
राजस्थान पुलिस भी हरियाणा पुलिस के संपर्क में है। मानेसर को हरियाणा पुलिस की सीआईए स्टाफ यानी क्राइम इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने हिरासत में लिया। मोनू मानेसर के खिलाफ हरियाणा में भी केस दर्ज है।
फरवरी 2023 के एक केस में भी मामला दर्ज है। मानेसर को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद नूंह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। मोनू मानेसर राजस्थान के गोपालगढ़ घाटमिका गांव में हुए जुनैद और नासिर हत्याकांड के बाद से ही फरार था। Edited by: Sudhir Sharma
