• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. NRC will be implemented in Delhi to identify dangerous illegal immigrants
Written By
Last Updated : शनिवार, 31 अगस्त 2019 (11:52 IST)

अवैध प्रवासी देश के लिए खतरनाक, दिल्ली में उठी NRC की मांग

NRC
नई दिल्ली। असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लिस्ट जारी होने के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली में NRC की मांग की है। तिवारी का कहना है कि दिल्ली में अवैध प्रवासी बस गए हैं। ये अवैध प्रवासी देश के लिए खतरनाक हैं।
आज असम के लिए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लिस्ट जारी की गई इसमें 19 लाख 6 हजार 657 लोग शामिल नहीं हुए हैं। सूची में 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार 4 लोग में शामिल हो गए हैं।
 
तिवारी ने कहा कि दिल्ली में NRC की जरूरी है। मनोज तिवारी ने कहा कि NRC आतंकवाद को खत्म करने में सहायक है। तिवारी ने कहा कि हम दिल्ली में NRC लागू करवाएंगे।
ये भी पढ़ें
धुले में केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्‍फोट, 14 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल