1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Now again a youth arrested in bully bye app case

बुली बाई एप मामले में अब फिर उत्तराखंड के कोटद्वार से गिरफ्तार हुआ एक युवक

Bully by app case
देहरादून। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से एक युवती की गिरफ्तारी के बाद अब मुंबई पुलिस ने पौड़ी जिले के कोटद्वार से बुली बाई एप के सिलसिले में एक और गिरफ्तारी की है। बुली बाई एप मामले में मुंबई पुलिस ने बीते दिन उधम सिंह नगर जिले से एक 18 वर्षीय लड़की श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके बाद मंगलवार देर मध्यरात्रि मुंबई पुलिस पौड़ी जिले के कोटद्वार पहुंची और मुंबई पुलिस ने यहां से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है।

 
मुंबई पुलिस ने कोटद्वार के नींबूचौड़ इलाके से इस युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह युवक दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ता है। 21 साल के इस युवक का नाम मयंक रावत बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस की टीम ने कोटद्वार के नींबूचौड़ इलाके से रावत को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ जारी रखी है।
 
बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आया मयंक दिल्ली के कॉलेज में पढ़ता है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। इससे पहले मंगलवार को मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने उधमसिंह नगर इलाके से बुली बाई एप का संचालन करने वाली एक संदिग्ध युवती को गिरफ्तार किया था जिसकी पुष्टि पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एवं डीआईजी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. ने की है।
 
रुद्रपुर के आदर्श नगर कॉलोनी की रहने वाली जो युवती इस सिलसिले में गिरफ्तार हुई है, उसने 2021 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। उस पर बुल्ली बाई एप पर विभिन्न समुदाय की महिलाओं की फोटो अपलोड करने का आरोप है।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें
अगला लेख
UP : लेखपाल की 8000 भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन