• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Notbandi, Recovered Rs 37 lakh, Tamil Nadu police
Written By
Last Modified: शनिवार, 17 दिसंबर 2016 (19:14 IST)

कार से 37 लाख रुपए के नए नोट बरामद, 5 गिरफ्तार

Notbandi
इरोड (तमिलनाडु)। पुलिस ने 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनकी कार से 2000 रुपए के करीब 37 लाख रुपए जब्त किए।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात गोबीचेट्टिपलायम-मोदाचुर मुख्य सड़क पर वाहन जांच के दौरान यह जब्ती की गई। उन्होंने बताया कि कार में कपड़े के एक बैग में 36.9 लाख रुपए के नोट मिले और वाहन में सवार सभी पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शक्तिवेल, मनोज, सुरेश सेंथिल कुमार और सबरी के रूप में की गई है। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि वे यह पैसा गोबीचेट्टिपलायम में अच्छे लाभ पर कुछ समृद्ध व्यक्तियों के लिए नोटबंदी वाले नोट को बदलने के लिए ले जा रहे थे। 
 
उन्होंने बताया कि सभी पांचों व्यक्तियों, उनकी कार और जब्त किए गए नोटों को शनिवार को आयकर विभाग के अधिकारियों को पूछताछ के लिए सौंप दिया गया। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
बैंक में 'लाइन' पर विवाद, पुलिस ने चलाईं गोलियां