सम्बंधित जानकारी
- दंतेवाड़ा में मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली ढेर
- यूपी, छत्तीसगढ़ व नगालैंड में भी पेट्रोल का शतक, 35 पैसे और बढ़े दाम, डीजल भी 26 पैसे महंगा
- शादी में 1 हजार लोगों की भीड़, विवाह स्थल संचालक और वर-वधु पक्ष पर साढ़े 9 लाख रुपए का जुर्माना
- नारायणपुर में खदान पर नक्सलियों का हमला, गाड़ियों में लगाई आग, कर्मचारियों के अपहरण की भी सूचना
- Weather Alert: गोवा और पश्चिमी मध्यप्रदेश में हुई वर्षा, पंजाब-हरियाणा में बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ : नक्सलियों की बिछाई बारूदी सुरंग की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे झारखंड के बारेसांड़ थाना क्षेत्र के लाटू जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के लिए बारूदी सुरंग बिछा रखी थी। रविवार को बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरढाबा निवासी टूनू यादव (40) इसकी चपेट में आ गए।
मवेशियों को चराने के लिए टूनू शनिवार को जंगल की ओर निकला था। शाम तक घर वापस नहीं आने पर स्वजन चिंतित हुए। रविवार दोपहर बाद जंगल में स्वजन ने खोजबीन शुरू की तो क्षत-विक्षत शव मिला। विस्फोट में टूनू के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई होगी।
