1. चुनाव 2022
  2. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  3. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  4. Navjot Singh Sidhu announced Rs 2000 per month

Punjab Elections: सिद्धू ने किया ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 2000 रुपए प्रतिमाह व साल में 8 गैस सिलेंडर

Navjot Singh Sidhu
कांग्रेस की पंजाब यूनिट के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी वादे किए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर पंजाब की घर संभालने वाली महिलाओं को 2 हजार महीने और साल में 8 सिलेंडर दिए जाएंगे। इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब की हर महिला को प्रति महीना 1,000 रुपए देने का वादा किया गया था।

 
आम आदमी पार्टी के वादे को काउंटर करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने यह बड़ा दांव खेला है। नवजोत सिद्धू बरनाला में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हमारी सरकार दोबारा बनने पर 2000 रुपया हर महीने पंजाब की घर संभालने वाली महिलाओं को दिया जाएगा। इसके साथ ही साल में 8 सिलेंडर भी दिए जाएंगे।
अगला लेख
UP Election 2022 : फ्री बिजली देने का फॉर्मूला केवल मुझे आता है और कोई नहीं दे पाएगा : अरविंद केजरीवाल