शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Narayan Rane is dog kept by BJP to attack others, but will bite his own party: Shiv Sena MLA
Written By
Last Modified: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (20:31 IST)

शिवसेना विधायक ने केन्द्रीय मंत्री राणे को कहा श्वान, BJP को कहा बेईमान जनता पार्टी

शिवसेना विधायक ने केन्द्रीय मंत्री राणे को कहा श्वान, BJP को कहा बेईमान जनता पार्टी - Narayan Rane is dog kept by BJP to attack others, but will bite his own party: Shiv Sena MLA
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की टिप्पणी पर विवाद के बीच, शिवसेना के एक विधायक ने राणे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक ‘श्वान’ हैं, भाजपा ने दूसरों पर हमला करने के लिए रखा है, लेकिन वह अंततः अपनी ही पार्टी को काटेंगे।
 
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कलामनुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने मंगलवार रात अपने गृह जिले में राणे के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए यह टिप्पणी की।
 
विधायक ने राणे को ‘पग’ नस्ल का श्वान भी बताया। शिवसेना के जिलाध्यक्ष बांगर ने आरोप लगाया, ‘नारायण राणे एक इंसान नहीं है, वह एक श्वान है। वह पग नस्ल का श्वान है। उसे कोंकण और मुंबई के लोगों ने खारिज कर दिया था। अब ‘बेईमान जनता पार्टी’ (भाजपा का जिक्र करते हुए) ने इन्हें दूसरों पर हमला करने लिए पालतू बना लिया है। लेकिन मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि उसे इस श्वान से सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह आपको काटेगा... वह कभी किसी का नहीं हो सका, तो वह आपका कैसे हो सकता है?
उन्होंने राणे की आलोचना करते हुए कहा कि अगर आप सूरज पर थूकते हैं, तो वह वहां नहीं पहुंचता। सूरज को दो हाथों से ढका नहीं जा सकता। दुनिया ने देखा है कि हमारे मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) सबसे अच्छे हैं। शिवसेना विधायक ने ‘कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ गलत बात करता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा कि यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं।
भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता। इस टिप्पणी को लेकर उन्हें मंगलवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, हालांकि देर रात महाड स्थित एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मौसम अपडेट : अगले 4 दिनों में कई राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट