मंगलवार, 21 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. video shows anil parab giving orders to police to arrest narayan rane
Written By
पुनः संशोधित बुधवार, 25 अगस्त 2021 (16:56 IST)

उद्धव के मंत्री ने दिया था नारायण राणे की गिरफ्तारी का आदेश, भाजपा कर रही है कोर्ट जाने की तैयारी

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे पर विवादित टिप्पणी करने वाले केन्द्रीय मं‍त्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के पीछे आखिर कौन है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसके मुताबिक उद्धव के मंत्री अनिल परब ने राणे की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। 
 
दरअसल, पुलिस को राणे को गिरफ्तार करने के आदेश देने वाला परब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंत्री पुलिस पर दबाव बनाने के आरोपों से घिर गए हैं। वायरल वीडियो में परब रत्नागिरी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राणे को गिरफ्तार करने का आदेश देते दिख रहे हैं। परब इस जिले के प्रभारी मंत्री हैं और उन्हें ठाकरे का करीबी भी माना जाता है। 
वीडियो में परब वॉरंट के बिना ही नारायण राणे को गिरफ्तार करने और पुलिस फोर्स का इस्तेमाल करने का आदेश देते दिख रहे हैं। उनकी इस बातचीत का वीडियो मराठी चैनल टीवी 9 के कैमरा पर रिकॉर्ड हो गया था। वीडियो में किसी पुलिस अधिकारी से परब कह रहे हैं तुम उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हो? तुम्हें ऐसा करना होगा। 
भाजपा कोर्ट जाएगी : दूसरी ओर, इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा इस मामले में कोर्ट जाने का विचार कर रही है। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हमने परब के खिलाफ कोर्ट जाने का फैसला किया है। पाटिल ने कहा कि पुलिस का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे। 
 
राणे का उद्धव पर पलटवार : नारायण राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्द कहे थे। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई है। 
ये भी पढ़ें
नारायण राणे का उद्धव ठाकरे पर पलटवार, कहा- मैं आपसे नहीं डरता...