1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mussoorie stunned by explosion in balloon gas cylinder

गुब्बारा गैस सिलेंडर में विस्फोट से दहला मसूरी, युवक हुआ गंभीर घायल

Balloon Gas Cylinder
मसूरी। शहर के कुलड़ी में गुब्बारा गैस भरने वाले सिलेंडर में धमाका होने से गुब्बारा बेचने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा और इससे आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

 
इस घटना में घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। कुलड़ी के समर हाउस के निकट एक होटल की छत पर गुब्बारे बेचने वाले 19 साल के युवक अरविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह गुब्बारे में गैस भरने का काम कर रहा था अचानक गुब्बारा गैस सिलेंडर में धमाका हो गया।
 
धमाके से युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब 200 फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक अरविंद कुमार (19 ) पुत्र सुरेन्द्र सिंह रसूलपुर गामड़ी, जिला अमरोहा, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही।
अगला लेख
शव वाहन न मिलने पर बेटी के शव को कंधे पर लादकर 10 किलोमीटर दूर पैदल चला पिता