1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Muslim Waqf Board Uttar Pradesh

नाराज मुस्लिमों ने फूंका शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का पुतला

Muslim
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में शिया वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा मदरसों पर दिए बयान से नाराज संस्था ने उनका पुतला दहन किया। नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया गया।

जानकारी के अनुसार कानपुर में एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाबूपुरवा के बाकरगंज चौराहे पर शिया वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष वसीम रिजवी के बयान को लेकर गुस्सा जताया। संस्था के पदाधिकारियों ने बयान को गलत बताते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस दौरान रिजवी के पुतले को आग के हवाले करते हुए कहा कि उनका बयान निंदनीय है। भाजपा के करीब और सत्ता में स्थान पाने के लिए ऐसा घटिया बयान देकर देश के 25 करोड़ मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को उन्होंने ठेस पहुचाई है।

संस्था के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने कहा कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा दी जाती है। कुरान शरीफ की शिक्षा हासिल करने के लिए हर मुस्लिम मदरसे जाता है। कुरान अमन शांति और मानवता का संदेश देता है। अपने बयान को लेकर रिजवी मुस्लिमों से माफी मांगे, नहीं तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। (वार्ता)
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
मकर संक्रांति पर 'विशुद्ध सहायता संगठन' की अनूठी पहल