1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai's temperature continues to fall

मुंबई के तापमान में गिरावट जारी, अगले 2 दिन तक रहेगी ठंड की स्थिति

सांताक्रूज में 17.9 डिग्री सेल्सियस तापमान

Temperature continues to fall in Mumbai
Mumbai temperature: मुंबई (Mumbai) में मंगलवार की सुबह तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नगर में अगले 2 दिन तक ठंड (cold) रहने का अनुमान जताया है। मुंबई में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को नगर में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 4 साल के अंतराल के बाद मार्च में सबसे कम तापमान है। सांताक्रूज (Santa Cruz) में 17.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

 
सांताक्रूज में 17.9 डिग्री सेल्सियस तापमान: आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार मुंबई के सांताक्रूज में 17.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। यह तापमान 2020 के बाद से मार्च में सबसे कम न्यूनतम तापमान था जबकि कोलाबा में सोमवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 
कोलाबा में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री : सोमवार को कोलाबा में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि सांताक्रूज में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस था। आंकड़ों के अनुसार मार्च में मुंबई का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस 2012 में दर्ज किया गया था।
 
अगले 2 दिन तक ठंड की स्थिति बनी रहेगी : आईएमडी के निदेशक सुनील कांबले ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई का अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। हवा की दिशा में बदलाव के कारण तापमान में बदलाव हो रहा है। मुंबई में तापमान में गिरावट का मुख्य कारण हवा की दिशा में बदलाव है। उत्तरी और पश्चिमी हवाओं के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से भी तापमान में गिरावट हुई है। मुंबई में अगले 2 दिन तक ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मोदी मोदी का नारा लगाते हुए कहने लगे राहुल गांधी जिंदाबाद, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो