1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. mumbai portion of 5 storey building collapses in khar

मुंबई में 5 मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढहा, मलबे में फंसी मासूम

Mumbai
मुंबई। मुंबई के खार इलाके में 5 मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। खबरों के मुताबिक मलबे में 10 साल की मासूम बच्ची फंस गई।
 
एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। बच्ची को ढूंढने के लिए ट्रेंड खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।
खबरों के मुताबिक मुंबई के पॉश इलाके में भोले अपार्टमेंट नाम की एक पांच मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। बिल्डिंग में लिफ्ट और सीढ़ी की तरफ का हिस्सा गिरा।
 
मलबे से घायल लोगों को निकालकर निकट के अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल के आसपास के लोगों के अनुसार बेसमेंट में कुछ लोग मौजूद थे। मलबे में एक 10 साल की बच्ची के फंसने की भी खबर है।
अगला लेख
क्या सुप्रीम कोर्ट ने दिया बैलेट पेपर से चुनाव करवाने का आदेश...जानिए वायरल वीडियो का सच...