1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mountain broken in Himachal, National Highway 5 jammed

हिमाचल में पहाड़ टूटा, जाम हुआ नेशनल हाईवे-5

Himachal Pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के पास किन्नौर में भूस्खलन होने से रोड बाधित हो गया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। यह हाईवे पंजाब के फिरोजपुर को जोड़ता है।

नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के पास किन्नौर में भूस्खलन की घटना हुई है। भूस्खलन से दोनों ओर यातायात प्रभावित हुआ। भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है।

हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी रोड को बहाल करने में जुटी हुई है। भूस्खलन की घटनाएं किन्नौर जिले में लगातार हो रही हैं। इससे पहले बटसेरी और निगुलसरी में भूस्खलन के चलते कई लोगों की मौत हो गई थी।

हादसे के समय वाहन दूर ही रुक गए थे। जैसे लोगों ने पहाड़ खिसकने का दृश्य देखा उन्होंने पीछे की ओर दौड़ लगा दी।
अगला लेख
क्या होता है भूस्खलन और कैसे बचें इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा से?