1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. More than 20 thousand corona cases in Mumbai again, no lockdown yet

मुंबई में फिर 20 हजार से ज्यादा Corona केस, Lockdown अभी नहीं

कोरोनावायरस
मुंबई। भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर 20000 से ज्यादा कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले सामने आए हैं। दूसरी ओर, मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि अभी लॉकडाउन (Lockdown) की जरूरत नहीं है। 
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मुंबई में 20 हजार 971 मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमण से पीड़ित 6 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 8 हजार 490 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए। फिलहाल शहर में एक्टिव केसों की संख्‍या 91 हजार 731 है। 
 
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुंबई में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे, जो कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर के पीक से भी ज्यादा थे। दूसरी ओर, महाराष्ट्र में 36 हजार कोरोना केस सामने आए थे। 
 
इस बीच, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का मानना है कि अभी महाराष्ट्र में किसी भी तरह के लॉकडाउन की आवश्यकता नहीं है। इससे पहले किशोरी ने कहा था कि मुंबई में 20 हजार केस होने पर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। 
अगला लेख
PM सुरक्षा चूक मामला : 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज