sundarkand
Wed, 5 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Monkey and snake in Delhi assembly

बड़ी खबर! दिल्ली विधानसभा के अंदर बंदर और सांप

Delhi assembly
नई दिल्ली। एक बंदर बुधवार को हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों और मार्शलों को चकमा देते हुए दिल्ली विधानसभा के अंदर घुस गया और विपक्ष के सदस्यों की सीटों से लेकर सत्तापक्ष के सदस्यों की सीटों के पास तक घूमा। विधानसभा सूत्रों ने बताया कि सदन के चैंबर के खुले स्थान पर अक्सर सांपों को देखा जाता है।
 
सदन में बंदर के घुसने की खबर से हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों बाद, सदन के सभी दरवाजे खोल दिए गए। लेकिन तब तक बंदर सदस्यों को हैरान करके सदन से जा चुका था।
 
यह घटना शाम करीब चार बजे की है जब अतिथि शिक्षकों के मुद्दे पर चर्चा चल रही थी और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया तथा विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता सदन में मौजूद थे। 
 
एक अधिकारी ने कहा, 'वर्तमान सत्र के पहले दिन कार्यवाही शुरू होने से पूर्व दो सांप पकड़े गए। वन विभाग के अधिकारी नियमित रूप से हर बैठक से पहले परिसर की जांच करते हैं और सांप नियमित रूप से मिल जाते हैं।' (भाषा)
ये भी पढ़ें
सुरंग में दीवार से टकराई बस, 36 की मौत