बुधवार, 22 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. mojtaba khamenei warning to us avenge deaths hormuz strait
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 12 मार्च 2026 (20:20 IST)

ईरान के नए सुप्रीम लीडर mojtaba khamenei की US को खुली धमकी: 'हर मौत का बदला लेंगे, बंद रहेगा होर्मुज स्ट्रेट

Mojtaba Khamenei iran new supreme leader
ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनने के बाद अपने संदेश में मोजतबा खामनेई ने कहा कि हर मौत का बदला लेंगे। ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई का पहला संदेश सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने रविवार को सुप्रीम लीडर बनने के बाद से पहली बार कोई संदेश दिया। ईरान के सुप्रीम लीडर के बयान के बाद यह माना जा रहा है कि ईरान अभी झुकने के मूड में नहीं हैं। 
मुजतबा खामेनेई ने अपने पहले बयान में कहा है कि मिडिल ईस्ट में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य अड्डों को तुरंत बंद कर देना चाहिए, नहीं तो उन पर हमला किया जाएगा।

ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने पहले बयान में होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने की मांग की है। यह बयान राज्य टेलीविजन पर गुरुवार को एक समाचार एंकर द्वारा पढ़ा गया। इसमें मोजतबा खामेनेई खुद कैमरे पर नहीं दिखे।


खामेनेई ने अपने संदेश में कहा कि इस बदले की कार्रवाई का एक छोटा सा हिस्सा पहले ही ठोस रूप ले चुका है, लेकिन जब तक यह पूरी तरह से नहीं हो जाता, यह फाइल दूसरे मामलों से ऊपर खुली रहेगी। हम अपने बच्चों के खून को लेकर खास तौर पर सेंसिटिव रहेंगे। इसलिए, मिनाब में शजारेह-तैयबेह स्कूल के खिलाफ दुश्मन ने जानबूझकर जो जुर्म किया, और कुछ ऐसे ही मामले, जवाबदेही की इस प्रक्रिया में एक खास जगह रखते हैं। 

भीषण युद्ध की आशंका 

यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में तनाव चरम पर है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने भी युद्ध समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। ईरान के वैध अधिकारों की मान्यता, भविष्य में हमलों की गारंटी और युद्ध क्षति का मुआवजा।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें