शुक्रवार, 13 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. sambhal co controversial statement on iran protest
Last Modified: सम्भल , गुरुवार, 12 मार्च 2026 (18:35 IST)

सम्भल के CO बोले- ईरान के लिए छाती पीट रहे लोग वहीं चले जाएं, कानून-व्यवस्था को लेकर दी चेतावनी

kuldeep singh co sambhal
सम्भल जिले की शहर कोतवाली में अलविदा जुमा की नमाज की तैयारी के सिलसिले में हुई बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने ईरान पर हो रहे अमेरिका और इजराइल के हमले के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को कथित रूप से ईरान जाने की सलाह दी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। 
सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें यह बात कहते सुना जा सकता है। वायरल वीडियो में सम्भल के प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने बुधवार को सम्भल कोतवाली में अलविदा जुमा की नमाज और ईद में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर आयोजित एक बैठक में ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तंज किया।
वह वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि साहब झगड़ा तो हो रहा है ईरान और इजराइल के बीच में, और वो (कई लोग) बीच में अपनी टांग फसाए पड़े हैं। छाती पीट रहे हैं। भाई अगर इतनी दिक्कत है तो आप जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ और जाओ लड़ो ईरान की तरफ से। 

रील बनाने वालों को दी चेतावनी

वीडियो में पुलिस अधिकारी को यह भी कहते सुना जा सकता है कि दो देशों के बीच में झगड़ा हो रहा है, और उस झगड़े का अगर हमारे देश में कानून व्यवस्था पर कोई असर पड़ेगा, तो हम फिर इलाज करेंगे, बहुत बढ़िया वाला। सिंह ने आगाह करते हुए कहा कि अलविदा जुमे की नमाज से पहले या उसके बाद किसी देश के विरोध में कोई नारेबाजी नहीं की जानी चाहिए और किसी तरह की कोई पट्टी भी नहीं लगायी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ये चीजें हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि हमारे यहां आकर कोई भी आदमी माहौल खराब करे। सिंह ने अपने बयान पर मीडिया से कहा कि उनका उद्देश्य अमन चैन कायम रखना है। उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब यह है कि विदेश की धरती पर जो हो रहा है उसे लेकर यहां माहौल खराब ना हो। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
UP के 2.15 करोड़ से ज्‍यादा किसानों को मिलेगी 'सम्मान निधि', खाते में आएंगे 4335.11 करोड़ रुपए