1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. MLC gets angry on Shahrukh

शाहरुख को एमएलसी ने लगाई फटकार, वाइरल हुआ वीडियो

Shahrukh Khan
नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र एमएलसी जयंत पाटिल का फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पर गुस्सा होते एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
दरअसल यह वीडियो शाहरुख की शादी की सालगिरह के पहले का है, जब शाहरुख अपने परिवार के साथ अलीबाग से वापस लौट रहे थे। अपनी बोट से अलीबाग से मुंबई वापस लौटते हुए बॉलीवुड के इस सुपरस्‍टार को जयंत पाटिल के गुस्‍से का सामना करना पड़ा।
 
दरअसल हुआ यूं कि जैसे ही लोगों को खबर मिली कि शाहरुख अलीबाग आए हुए हैं तो उनके प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए वहां पहुंच गए। जब बोट किनारे पर पहुंचा तो शाहरुख भीड़ देखकर कुछ देर अंदर ही बैठे रहे। ठीक उसी समय अलीबाग के एमएलसी जयंत पाटिल भी मुंबई जाने के लिए अपनी बोट का इंतजार कर रहे थे। लेकिन शाहरुख बोट के वहां होने से पाटिल की बोट को किनारे पर पार्किंग की जगह नहीं मिल सकी।
 
जब पाटिल को काफी देर हो गई तो उन्‍हें इतना गुस्‍सा आ गया कि वह शाहरुख पर चिल्‍ला पड़े और बोले कि क्‍या उन्‍होंने अलीबाग खरीद लिया है...? गुस्‍साए पाटिल शाहरुख के यॉट पर चढ़कर अपने यॉट पर चले गए और वहां से भी वह गुस्‍से में चिढ़चिढ़ाते नजर आए। 
अगला लेख
नवजात बच्ची को चुराकर भाग रही थी, गिरफ्तार