1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mathura crime news

नवजात बच्ची को चुराकर भाग रही थी, गिरफ्तार

Mathura
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला अस्पताल से एक नवजात बच्ची को चुराकर भाग रही महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर किया गया।
 
पुलिस के अनुसार शनिवार को दामोदरपुरा गांव की रहने वाली ममता ने राजकीय महिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। वहां उसकी मदद के लिए उसकी सास मल्लो भी मौजूद थी।
 
उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजे ममता टॉयलेट गई हुई थी। इसी दौरान एक महिला आकर उसके बेड पर बैठ गई। उसने मल्लो को बहकाकर बहू को देखने के लिए भेज दिया और खुद बच्ची को गोद में उठाकर चल दी।
 
इस बीच जब सास-बहू ने बच्ची को गायब पाया तो उसी पर शक करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। चोर महिला अस्पताल के गेट से निकलने ही वाली थी कि वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया।
 
पूछताछ से पुलिस को पता लगा कि वह मूल रूप से आगरा के ताजगंज क्षेत्र की निवासी है और पति राजू की मृत्यु के पश्चात आजकल मथुरा में भूतेश्वर इलाके में रह रही है। (भाषा)
अगला लेख
शाहरुख को एमएलसी ने लगाई फटकार, वाइरल हुआ वीडियो