• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Minor Wife, Goa, Minor Girl, Rape
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (00:04 IST)

गोवा में 16 साल की लड़की बन जाती है मां

गोवा में 16 साल की लड़की बन जाती है मां - Minor Wife, Goa, Minor Girl, Rape
पणजी। नाबालिग पत्नी के साथ शारीरिक संबंध को बलात्कार माने जाने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बुधवार को कहा कि सरकारी अस्पतालों में नाबालिग लड़कियों के प्रसव के मामलों पर नजर रखी जाएगी। 
 
शीर्ष अदालत ने आज अपने एक ऐतिहासिक फैसले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग की नाबालिग पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने को अपराध करार देते हुए इसे बलात्कार माना है। 
 
राणे ने कहा, यह ऐसा निर्णय है जिसका स्वागत किए जाने की जरूरत है। हमारे पास सरकारी अस्पतालों में प्रसव के कई ऐसे मामले ऐसे आते हैं, जहां मां की उम्र 16 वर्ष होती है। 
 
उन्होंने कहा कि उन्होंने सरकारी अस्पतालों के प्रमुखों को इस तरह के मामलों पर नजर रखने और संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में इसे लाए जाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
जेट एयरवेज का दिवाली ऑफर, किराया 1141 रुपए से