1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Militants targeted Assam Rifles vehicle through IED

मणिपुर में असम राइफल्स पर हमला, IED के जरिए वाहन को बनाया निशाना

Militants attack Assam Rifles in Manipur
Assam Rifles attacked : मणिपुर के तेंगनोउपल जिले में गुरुवार सुबह उग्रवादियों ने असम राइफल्स के एक बख्तरबंद वाहन के नीचे कम तीव्रता वाले ‘परिष्कृत विस्फोटक उपकरण’ (IED) से विस्फोट किया। अर्धसैनिक बल का वाहन जिले के सैबोल इलाके में नियमित गश्त पर था, और इसी दौरान सुबह यह हमला हुआ। असम राइफल्स ने हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया है।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अर्धसैनिक बल का वाहन जिले के सैबोल इलाके में नियमित गश्त पर था, और इसी दौरान सुबह करीब सवा आठ बजे उसे निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, असम राइफल्स के जवानों की एक टीम इलाके में नियमित गश्त पर थी, तभी वाहन के नीचे एक कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट हुआ।
 
बख्तरबंद वाहन के अंदर मौजूद कोई भी जवान घायल नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि घटना के तुरंत बाद बंदूकधारी हमलावरों ने वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी भी की। पुलिस ने कहा, जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि कोई हमलावर घायल हुआ है या मारा गया है।
 
इसने कहा, असम राइफल्स ने हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया है। बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
Telangana Election : मुख्‍यमंत्री KCR बोले- कांग्रेस और BJP एक ही सिक्के के दो पहलू हैं