शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Massive fire broke out in 4 factories in Haryana's Sonepat
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (20:07 IST)

सोनीपत में 4 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर बचाई जान

सोनीपत में 4 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर बचाई जान - Massive fire broke out in 4 factories in Haryana's Sonepat
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में एक के बाद एक 4 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। इस बीच कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान 4 मजदूर घायल हो गए। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

खबरों के अनुसार, सोनीपत में गुरुवार की रात सबसे पहले एक फैक्‍टरी में आग लगी। उसके बाद उसने अन्‍य 3 और फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे फैक्ट्रियों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने के दौरान कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान 4 मजदूर घायल हुए हैं। इन फैक्ट्रियों में रात के वक्‍त कितने लोग थे, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ें
Corona की रफ्तार तेज, महाराष्ट्र में 1 दिन में 8000 से ज्यादा केस, 8 लोगों की मौत