सम्बंधित जानकारी
- क्या आपको पता है आपका गैस सिलेंडर सुरक्षित है या नहीं, क्या होता है उस पर लिखे कोड वर्ड का मतलब ?
- पटना में पंचायत वार्ड सचिवों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- जन्मदिन पर विशेष: सुशासन के प्रबल पैरोकार अटलबिहारी वाजपेयी
- आपकी सोच बदल सकते हैं अटल बिहारी वाजपेयी के ये 7 अनमोल विचार
- पीएम मोदी ने की वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित
घर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 बच्चों की जलकर मौत
बांका (बिहार)। जिले के रजौन थाना क्षेत्र के राजावार गांव में मंगलवार देर शाम एक मकान में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की जलकर मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सहर्ष भगत के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। गुप्ता ने बताया कि मृतकों में अशोक पासवान के चार बच्चे और एक उनका भतीजा है। हादसे में पासवान भी झुलस गए हैं।
उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण रसोई गैस सिलेंडर का फटना नहीं है, क्योंकि मकान में रखा सिलेंडर सही सलामत है। गुप्ता ने बताया कि हादसे के कारणों के बारे में पता लगाने के लिए मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
