शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Maoists
Written By
Last Modified: जमुई , शनिवार, 3 मार्च 2018 (11:21 IST)

माओवादियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या की

माओवादियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या की - Maoists
जमुई। बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के पचेसरी हाईस्कूल के निकट प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने शनिवार तड़के 2 ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि करीब 25 की संख्या में उक्त प्रतिबंधित संगठन के कट्टर माओवादियों ने पचेसरी हाईस्कूल के निकट एक मकान पर धावा बोला। इसके बाद माओवादियों ने प्रमोद कोढ़ा (32) और मदन कोढ़ा (35) की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
सूत्रों ने बताया कि प्रमोद कोढ़ा और मदन कोढ़ा मूल रूप से बाराहाट थाना के गुरुमाहा गांव के निवासी थे और 3 माह पूर्व पुलिस मुखबिरी करने की वजह से माओवादियों ने उन्हें पीटकर गांव से भगा दिया था। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मजिस्ट्रेट की जीप की चपेट में आने से युवक की मौत, 3 घायल