सम्बंधित जानकारी
- इटावा : यमुना में मछलियों की मौत, नदी में सिल्ट बढ़ने से ऑक्सीजन की कमी
- मिजोरम बॉर्डर पर 4 हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, असम सरकार का बड़ा फैसला
- किन्नौर भूस्खलन : जिंदा बचे शख्स ने दी हादसे की रोंगटे खड़े करने वाली जानकारी
- बिहार में पौने 2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 1 गिरफ्तार
- हिमाचल में मूसलधार बारिश से 4 लोगों की मौत की आशंका, 9 लापता
दिल्ली में कब से खुलेंगे स्कूल, मनीष सिसोदिया ने दिया बड़ा बयान...
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामलों में आई कमी को देखते हु्ए कई राज्यों ने स्कूल-कॉलेज खोलने की घोषणा कर दी है। इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब कोरोना के केस लगातार घट रहे हैं और प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या घटकर 40-70 के बीच रह गई है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज खोलने पर सरकार कोई निर्णय ले, इससे पहले छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों का सरकार पक्ष जानना चाहती है।
दिल्ली में स्कूल और कॉलेज खोलने से पहले मैं स्कूल और कॉलेज के छात्रों, प्रिंसिपल, शिक्षकों और माता-पिता से पूछना चाहता हूं कि क्या अब हमें स्कूल और कॉलेज खोल देना चाहिए? अगर खोलना चाहिए तो आपके इस पर क्या सुझाव हैं? : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/w0KpPCMQCh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2021
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में स्कूल और कॉलेज खोलने से पहले मैं स्कूल और कॉलेज के छात्रों, प्रिंसिपल, शिक्षकों और माता-पिता से पूछना चाहता हूं कि क्या अब हमें स्कूल और कॉलेज खोल देना चाहिए? अगर खोलना चाहिए तो आपके इस पर क्या सुझाव हैं?
उन्होंने कहा कि आप अपने सुझाव '[email protected]' पर भेज सकते हैं। आपके सुझाव के आधार पर हम निर्णय लेंगे।
