1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. man walks with 5 kidneys after 3rd transplant

आश्चर्य : शरीर में 5 किडनियां, 3 बार हो चुका है ट्रांसप्लांट

kidney
हर इंसान के शरीर में 2 किडनियां होती हैं, लेकिन चेन्नई में एक व्यकित जब किडनी ट्रांसप्लांट कर आया तो उसकी बॉडी में 5 किडनियां थी। उस शख्स का तीसरा ट्रांसप्लांट था। मामला चेन्नई का है। 
1994 में, जब वह 14 वर्ष का था, उसकी किडनी फेल हो गई, जिससे उसका पहला प्रत्यारोपण नौ साल तक चला। दूसरा 2005 में था और 12 साल से काम कर रहा था। लेकिन, अगले चार साल तक हफ्ते में उसे में करीब 3 बार डायलिसिस करना पड़ता था। 
 
मरीज के शरीर में उसकी अपनी 2 किडनी मौजूद थीं जो पहले ही खराब हो चुकी थीं। इनके अलावा दो डोनर किडनी भी थीं। अब 5वीं के लिए डॉक्‍टरों को उसके शरीर में जगह बनाने में बड़ी मशक्कत करना पड़ी। ट्रांसप्‍लांट करने वाले सर्जन शरीर से बेकार हो चुकी किडनियों को बाहर नहीं निकालते।
अगला लेख
COVID-19 : राज्यों ने माना ऑक्सीजन की कमी से हुई लोगों की मौत, पंजाब ने बताया इतनी हुई मौतें