गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. man runs after killing child dies in road accident
Written By
Last Modified: गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (13:32 IST)

5 साल के बच्चे की हत्या कर भागा, सड़क हादसे में गई जान

5 साल के बच्चे की हत्या कर भागा, सड़क हादसे में गई जान - man runs after killing child dies in road accident
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 5 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या करने के बाद भागे आरोपी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र के खना गौंटिया के रहने वाले फहीम नामक व्यक्ति की 19 दिसंबर को हुई शादी में शिरकत करने आया उसका मित्र नरेश यादव (32) बुधवार को फहीम के भतीजे सुबहान (5) और भांजे अमान (4) को टॉफी दिलाने के बहाने एक खेत में ले गया। वहां उसने दोनों का गला घोंट दिया। इस दौरान बच्चों की चीख सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो नरेश उन्हें छोड़कर भाग गया।
 
उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सुबहान को मृत घोषित कर दिया। अमान का इलाज एक निजी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। बच्चों का गला घोंटने के बाद भागे नरेश की देर रात लखनऊ—दिल्ली राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
 
भाटी के मुताबिक नरेश के परिवार का एक व्यक्ति फहीम के पास जम्मू कश्मीर में वेल्डिंग का काम करता था। कुछ समय पहले उस शख्स की वेल्डिंग करने के दौरान मौत हो गई थी। इस बात को लेकर नरेश और फहीम के बीच विवाद हो गया था। उस मामले में नरेश को समझौता करना पड़ा था, तभी से वह फहीम से मन ही मन रंजिश रखता था। इसी वजह से उसने फहीम के भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव गिरा, सदन में CM शिवराज ने 2 घंटे 30 मिनट तक दिया आरोपों का जवाब