1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. snake

शख्स ने लिया सांप से बदला, दांतों से काटकर मार डाला

snake
ओडिशा के एक गांव से एक अजीब सा चौंका देने वाला मामला सामने आया है। ओडिशा जजपुर जिले के गंभारीपतिया गांव में एक अजीब सी घटना हुई और लोगों को इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा है।

 
प्राप्त समाचार के अनुसार एक शख्स को सांप ने काट लिया था। इसके बाद इस बात से कुपित शख्स ने सांप से बदला लेने की ठानी और उसे काट-काटकर मार डाला। इस सांप को मार डालने वाले शख्स का नाम बदरा है। बुधवार रात को खेत से लौटते समय उसे एक जहरीले करैत सांप ने काट लिया था। इस बात से गुस्साए बदरा ने सांप को अपने हाथ से उठाया और दांतों से काट-काटकर मार डाला। यह तो गनीमत है कि सांप के काटे जाने और खुद सांप को काटने के बाद भी बदरा को कुछ नहीं हुआ और वो सही सलामत है।
अगला लेख
ओडिशा के जाजपुर में किशोर का बदला, काट-काटकर ली सांप की जान