1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Man claiming to be a cop enters in cab forcibly

महिला पत्रकार की कैब में जबरन घुसा 'पुलिसकर्मी'

Man
मुंबई। शहर के एक प्रमुख बिजनेस अखबार में काम करने वाली एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि जब वह यात्रा कर रही थीं तब खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक शख्स जबरन उनकी टैक्सी में घुस गया। उन्होंने दावा किया कि आपत्ति जताए जाने पर उसने उनके साथ बदसलूकी की।
 
पत्रकार ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा है कि घटना बुधवार शाम दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास हुई।
 
घटना के बारे में सूचना मिलने पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) देवेन भारती ने उनको आश्वासन दिया कि पुलिस घटना की जांच करेगी और व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वह पुलिसकर्मी हो या नहीं।
 
घटना के बाद पुलिस उपायुक्त मनोजकुमार शर्मा और उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। (भाषा) 
अगला लेख
हिमाचल के चुनावी अखाड़े में 394 उम्मीदवार