1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. mamta banerjee blocked governor jagdeep dhankhar on twitter

ममता ने राज्यपाल धनखड़ को टि्वटर पर किया ब्लॉक, लगाया यह गंभीर आरोप...

Mamta Banerjee
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को टि्वटर पर ब्लॉक कर दिया है। सुश्री बनर्जी ने सोमवार को यहां प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, मुझे मजबूरन राज्यपाल को टि्वटर पर ब्लॉक करना पड़ा। वे हर दिन सरकारी अधिकारियों को धमकी देते हुए और निशाना बनाते हुए ट्वीट करते हैं, जैसे हम उनके बंधुआ मज़दूर हों।

उन्होंने राज्यपाल पर राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को धमकाने का आरोप लगाया। इस बीच धनखड़ ने ट्वीट किया, संविधान के अनुच्छेद 167 के तहत यह मुख्यमंत्री की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह राज्य के मामलों और विधेयकों के प्रस्ताव की जानकारी राज्यपाल तक पहुंचाए। राज्यपाल को अब दो साल तक सूचना पहुंचाने पर ‘ब्लॉक’ क्यों?

उन्होंने आगे कहा, संविधान के अनुच्छेद 159 के तहत यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि राज्य में कोई भी संवैधानिक मानदंडों और कानून व्यवस्था को 'ब्लॉक' न करे और जिनके पास सत्ता है वे भारत के संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखें।(वार्ता)
अगला लेख
आखिर अयोध्या से योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने से क्यों रोका गया?