मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Major road accident in Uttar Pradesh's Firozabad
Written By
Last Modified: बुधवार, 30 मार्च 2022 (20:18 IST)

UP के फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

Uttar Pradesh
उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

खबरों के अनुसार, फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित टोल टैक्स के पास मंगलवार देर रात टैंकर ने मैक्स जीप में टक्कर मार दी। जिससे मैक्स में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का आगरा में इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही  टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है।

जबकि कंटेनर चालक घटना के बाद से फरार है। हादसे के दौरान आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
ये भी पढ़ें
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा पर संकट के बादल,जांच पूरी होनी तक रूक सकती है भर्ती प्रक्रिया