1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mahoba news in Hindi

शर्मनाक, यूपी के महोबा में बालक से दुष्कर्म

Mahoba news
महोबा। उत्तरप्रदेश में महोबा के कबरई क्षेत्र में एक बालक के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
 
पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने शनिवार को यहां बताया कि मोचीपुरा गांव में वरदानी का छह वर्षीय बालक शुक्रवार   शाम घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच भूरा बसोर उसे बहलाकर अपने साथ खेत में ले गया और उसके साथ  दुष्कर्म किया और भाग गया।
 
उन्होंने बताया कि वरदानी की शिकायत पर आरोपी भूरा के खिलाफ धारा 377 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का  संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 एवं 5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। (वार्ता)
अगला लेख
ना ना करते स्वीकार ही ली हार्दिक ने सुरक्षा