1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Trainer aircraft crashes in Telangana

तेलंगाना में वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त

aircraft crashes
हैदराबाद। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में नियमित प्रशिक्षण के दौरान शुक्रवार को भारतीय वायुसेना का प्रशिक्षु विमान आईएएफ किरण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, प्रशिक्षु महिला पायलट सुरक्षित रूप से इससे बाहर निकल गई। दो महीने से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी घटना है।
 
सेना ने कहा कि हैदराबाद के हाकिमपेट वायुसेना स्टेशन से करीब 50 किलोमीटर दूर वायुसेना का विमान आईएएफ किरण शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वह नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था। पुलिस ने बताया कि सिद्दीपेट जिले के डुद्देडा गांव में यह हादसा होने के बाद प्रशिक्षु पायलट को जरुरी चिकित्सा सहायता दी गई। हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
 
सितंबर में भी वायुसेना का एक किरण विमान इसी स्थान के पास हादसे का शिकार हो गया था। हालांकि, पायलट को बचा लिया गया था। (भाषा)
अगला लेख
व्याख्याता की दुर्दशा सुन कर भावुक हुए राहुल , गले लगाया