1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. maharashtra : landslide in raigad village

महाराष्‍ट्र के रायगढ़ में लैंडस्लाइड, मलबे में फंसे 100 से ज्यादा लोग, 5 की मौत

landslide in raigad irshawadi village
Maharashtra News : महाराष्‍ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित इरशालवाड़ी गांव पहाड़ की मिट्ठी धंसने से चपेट में आ गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। लैंड स्लाइड में 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। 
 
बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। राहत और बचाव कार्य में NDRF की 4 टीमें जुटी हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी मौके पर मौजूद है। भूस्खलन में घायल हुए 20 से अधिक लोगों को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
लगातार हो रही बारिश की वजह से बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।

अधिकारी ने बताया कि 75 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन कई लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के चार दल बचाव कार्य में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि इरशालवाड़ी गांव में करीब 50 मकान हैं, जिनमें से 17 मकान बारिश के बाद आए भूस्खलन के कारण दब गए हैं। 
 
एनडीआरएफ कर्मियों ने भूस्खलन स्थल से एक शव बरामद किया, जबकि बचाव दलों ने चार शव पहले ही बरामद कर लिए थे। यह गांव मोरबे बांध से छह किलोमीटर दूर है। यह बांध नवी मुंबई को पानी की आपूर्ति करता है।
 
मौसम विभाग ने आज रायगढ़ में 'रेड' अलर्ट भी जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।
 
अगला लेख
गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भारी बारिश, बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया